शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

अनिता रश्मि Anita Rashmi

जन्म : राँची, 25 अप्रैल, 1958

शिक्षा : विज्ञान स्नातिका, राँची महिला महाविद्यालय से। 

साहित्यिक -
बचपन से ही लेखनी साथ। पाठक से लेखक में सुखद परिवर्तन। कैशोर्य से चुपचाप अनवरत लेखन जारी। लगभग हर प्रमुख विधा में सक्रियता। 

प्रथम पुरस्कृत लघु उपन्यास 19-20 की उम्र में। दूसरा 31-32 की उम्र में। 
प्रथम रचना काव्य नवतारा ( सं. : भारत यायावर ) में। 

बारह विविधवर्णी किताबें। दो प्रकाशनाधीन। 
लघु उपन्यास : "गुलमोहर के नीचे", 
उपन्यास : "पुकारती जमीं", 
कहानी-संग्रह : "उम्र-दर-उम्र", "लाल छप्पा साड़ी", "बाँसुरी की चीख", "संन्यासी", "सरई के फूल", 
यात्रा-वृत्तान्त : "ईश्वर की तूलिका", "एक मुट्ठी जलधर"
काव्य-संग्रह : "जिन्दा रहेंगी कविताएँ", "अब ख्वाब नए हैं" लघुकथा-संग्रह : "कचोट", "रास्ते बंद नहीं होते" प्रकाशित।

 राष्ट्रीय सहारा में लंबी कहानी "अंतिम पृष्ठ" का चार अंकों में धारावाहिक प्रकाशन। 
समकालीन भारतीय साहित्य, वर्तमान साहित्य, वागर्थ, जनसत्ता, कथाक्रम सहित अनेक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं, वेब मैगजिनों में दो सौ से अधिक रचनाएँ। 
 हंस, लोकमत (तीन बार), जनसत्ता, लेखनी.नेट,विश्व गाथा के वार्षिक विशेषांकों में कहानियाँ शामिल।

लघुकथाओं पर फिल्म निर्माण। 

कहानियाँ, काव्य और लघुकथाएँ मलयालम, तेलुगू, अंग्रेजी, भोजपुरी में अनुदित। 

अद्यतन : 
कहानी संग्रह "सरई के फूल", लघुकथा संग्रह "रास्ते बंद नहीं होते", यात्रावृत्त "मुट्ठी जलधर"। 
हंस दलित विशेषांक के पुस्तकाकार रूप में एक कहानी "मिरग मरीचिका"।
संपादन : डायमंड बुक्स की कथामाला श्रृंखला में "21 श्रेष्ठ नारीमन की कहानियांँ, झारखंड" का। 
अतिथि संपादन : साहित्योदय का संस्मरण विशेषांक 

प्रमुख पुरस्कार /सम्मान -
दोनों उपन्यास पुरस्कृत। छात्र जीवन से ही कथाओं व लघुकथाओं को पुरस्कार मिला। 

राजभाषा विभाग, बिहार सरकार का नवलेखन पुरस्कार 2091, 
प्रथम स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान  2006, 
शैलप्रिया स्मृति सम्मान 2015, 
सर्वभाषा ट्रस्ट, दिल्ली के रामकृष्ण त्यागी समृति कथा सम्मान 2019 से सम्मानित। 

लघुकथा संग्रह "रास्ते बंद नहीं होते" को जयपुर साहित्य सम्मान पुरस्कार। 

रुचियाँ : भ्रमण, छायांकन। 

सम्प्रति : स्वतंत्र लेखन, छायांकन। 
आदर्श वाक्य : मैं नहीं, मेरी रचनाएँ बोलेंगी। 

पता - 1 सी, डी ब्लाॅक, सत्यभामा ग्रैंड, कुसई, डोरंडा, राँची, झारखण्ड -834002
ईमेल - rashmianita25@gmail.com
 मो. नं. - 9431701893

1 टिप्पणी: