शनिवार, 30 जून 2012

गौतम सचदेव


डॉ॰ गौतम सचदेव
जन्म :   8 जून 1939 , मंडी वारबर्टन (पंजाब का वह भाग, जो अब पाकिस्तान में हैं)
शिक्षा : एम. ए., पीएच डी (दिल्ली विश्वविद्यालय)
कार्यक्षेत्र : बीबीसी हिन्दी सेवा लंदन में 18 वर्षों से प्रसारक। दिल्ली विश्वविद्यालय में 21 वर्षों से अधिक समय तक हिन्दी साहित्य का अध्यापन और शोध निर्देशन किया। कुछ समय केम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भी हिन्दी साहित्य का अध्यापन किया।
प्रकाशित रचनाएँ : 
1॰ ‘सिन्दूर की कसौटी पर’ (समीक्षा, पहली पुस्तक)
2॰ ‘गीत भरे खिलौने’ (बालगीत संग्रह)
3॰ ‘प्रेमचंद : कहानी शिल्प’ (शोधप्रबंध)
4॰ ‘अधर का पुल’ (कविता संग्रह)
5॰ ‘एक और आत्म-समर्पण’ (कविता संग्रह)
6॰ ‘बूँद-बूँद आकाश’ (ग़ज़ल और गीत संग्रह)
7॰ ‘सच्चा झूठ’ (व्यंग्य संग्रह)
8॰ ‘साढ़े सात दर्जन पिंजरे’ (कहानी संग्रह)
9॰ ‘अटका हुआ पानी’ (कहानी संग्रह)
10॰ ‘त्रिवेणी’(ईश, केन और कठ उपनिषदों का काव्य रूपांतर)
11॰ ‘सूरज की पंखुड़ियाँ’ (कविता संग्रह)
12॰ ‘गद्यपथ के दीप’ (गद्य रचनाओं का संग्रह)
13॰ ‘नवयुग हिन्दी व्याकरण’ (सहलेखन)
14॰ ‘गबन:समीक्षा’ (सहलेखन)
सम्मान : 
1॰ कहानी ‘तितली’ पर हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से पुरस्कार।
2॰ ‘गीतों भरे खिलौने’ पर भारत सरकार की ओर से बालसाहित्य का राष्ट्रीय पुरस्कार।
3॰ भारत सरकार के लंदन स्थित उच्चायोग की ओर से यू॰के॰ के उत्कृष्ट लेखक का डॉ॰ हरिवंशराय बच्चन सम्मान।
4॰ ‘अभिव्यक्ति’ इंटरनेट पत्रिका के कथा-महोत्सव में ‘जीरेवाला गुड़’ कहानी पर 5000/-रुपए का पुरस्कार।
5॰ कथा यू॰ के॰ संस्था की ओर से ‘साढ़े सात दर्जन पिंजरे’ पर पद्मानंद साहित्य सम्मान।
6॰ बी॰बी॰सी॰ वर्ल्ड सर्विस की ओर से ‘हमसे पूछिए’ कार्यक्रम की अन्तर्राष्ट्रीय रेडियो पर निरन्तर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विशेष पुरस्कार।
एवं अन्य अनेक।
निधन : 
29 जून 2012

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें