शनिवार, 30 जून 2012

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी
जन्मतिथि : 25 दिसम्बर 1926 
जन्मस्थान : ग्वालियर, (मध्य प्रदेश) 
माता : श्रीमती कृष्णा देवी
पिता : श्री कृष्ण बिहारी वाजपेयी
शिक्षा : स्नातकोत्तर (राजनीति शास्त्र) डी॰ ए॰ वी॰ कालेज कानपुर से।
कार्यक्षेत्र :
साहित्य सृजन एवं संपादन के साथ साथ प्रखर वक्ता, वाणी के जादूगर तथा समाज सेवक और समाज सुधारक रहे हैं। वे 1957 से लगातार सांसद हैं (1984 से 1986 तक के काल को छोड़कर) और 1977 में संयुक्त राष्ट्र संघ में विदेशमंत्री के रूप में हिन्दी में वक्तव्य देने वाले प्रथम भारतीय हैं। 13 मई 1996 से 31 मई 1996 तक, 19 मार्च 1998 से 17 अप्रैल 1999 तक तथा 13 अक्टूबर 1999 से 13 मई 2004 तक वे भारतीय गणराज्य के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।
संपादन : राष्ट्रधर्म (मासिक), पाञ्चजन्य (साप्ताहिक), वीर अर्जुन (दैनिक) तथा  स्वदेश (दैनिक)।
प्रकाशित कृतियाँ : मृत्यु या हत्या, अमर बलिदान (लोक सभा मे अटल जी वक्तव्यों का संग्रह), कैदी कविराय की कुण्डलियाँ, संसद में तीन दशक, अमर आग है, कुछ लेख कुछ भाषण, सेक्युलर वाद, राजनीति की रपटीली राहें, बिन्दु बिन्दु विचार इत्यादि।

सम्मान व पुरस्कार : पद्म विभूषण (1992), पीएच॰डी॰ (दर्शनशास्त्र) की मानद उपाधि (1993, कानपुर विश्वविद्यालय), लोकमान्य तिलक पुरस्कार (1994), सर्वोत्तम सांसद पुरस्कार (1994), पं॰ गोविन्द वल्लभ पंत पुरस्कार व अन्य अनेक सम्मानों व पुरस्कारों से अलंकृत, भारत रत्न (24 दिसंबर 2014 को घोषित; महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुकर्जी ने 27 मार्च, 2015 को उनके घर जाकर यह अलंकरण प्रदान किया)।

अंजना संधीर

डॉ॰ अंजना संधीर
जन्मतिथि-एक सितम्बर उन्नीस सौ साठ(01-9-1960)
जन्मस्थान-रुड़की (उत्तर प्रदेश, अब उत्तराखण्ड में)
पारिवारिक विवरण
माता-
पिता-
पत्नी/पति-
सन्तान -
शिक्षा-एम॰ए॰, पीएच॰डी॰ (मनोविज्ञान)
भाषा ज्ञान-हिंदी,अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती
लेखन व प्रकाशन:
ग़ज़ल संग्रह- बारिशों का मौसम, धूप छाँव और आँगन, मौजे सहर(उर्दू),
कविता संग्रह- तुम मेरे पापा जैसे नहीं हो, अमरीका हड्डियों में जम जाता है, संगम, अमरीका एक अनोका देश (संदर्भ ग्रंथ), लर्न हिन्दी एंड हिन्दी फिल्म सोंग्स(न्यूयॉर्क लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी द्वारा प्रकाशित व सम्पूर्ण अमरीका में सीडी के साथ 10,000 प्रतियाँ मुफ्त वितरित), हिन्दी में बोलो Speak in Hindi (सीडी के साथ हिन्दी बोलना सिखाने वाली पुस्तक)  
संपादित कृतियाँ: प्रवासी हस्ताक्षर(22 हिंदी कवियों की कविता का संपादित काव्य संकलन), सात समुन्दर पार से(अमेरिका के 46 प्रतिनिधि कवियों की कविताओं का संकलन), ये कश्मीर है(अमेरिका से कश्मीर पर कविताओं का संपादित काव्य संग्रह), प्रवासिनी के बोल और प्रवासी आवाज़।
शोध ग्रंथ-The Patterns of female sexuality and influencing socio-personal factors.
अनुवाद: इज़ाफा, यादों की परछाइयाँ (उर्दू से हिन्दी),कृष्णायन (गुजराती उपन्यास का हिन्दी में अनुवाद
अन्य: स्त्री शक्ति(दूरदर्शन के लिए सीरियल का निर्माण)
कार्यक्षेत्र: अध्यापन, भारतीय भाषा संस्कृति संस्थान, गुजरात विद्यापीठ में हिन्दी व अंग्रेजीविदेशी भाषा के रूप में। पत्रकारिता से आरम्भ कर अमरीका के कोलम्बिया विश्वविद्यालय में कई वर्षों तक हिन्दी का अध्यापन। हिन्दी-अमरीकी हिन्दी साहित्य और साहित्यकार कोश का सम्पादन। अमरीकी हिन्दी साहित्यकारों की पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन।
पुरस्कार व सम्मान : गुजरात उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार, गुजरात हिन्दी अकादमी पुरस्कार, तुलसी सम्मान, अ॰ भा॰ कवि सभा, दिल्ली का काव्यश्री सम्मान, विक्रमशाला का साहित्यभूषण सम्मान, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा विदेश हिन्दी प्रसार सेवा पुरस्कार, राष्ट्रीय हिन्दी परिषद, मेरठ तथा मालवा रंगमंच समिति, उज्जैन एवं कृतिका कम्युनिकेशन मुम्बई, केरला समाचार,अहमदाबाद, पंजाब कला साहित्य अकादमी जालंधर द्वारा विशिष्ट साहित्य अकादमी पुरस्कार, अहमदाबाद के मेयर श्री तथा अमरीका में न्युजर्सी राज्य के जर्सी सिटी के मेयर श्री द्वारा नागरिक सम्मान।
संपर्क- एल-104, शिलालेख सोसाइटी, शाहीबाग, अहमदाबाद-380004(गुजरात)
मोबाइल-09099024995
ईमेल:anjana_sandhir@yahoo.com

राजेश उत्साही

राजेश उत्साही








जन्म : 13 नवम्बर, 1958, मिसरोद,भोपाल, .प्र.
शिक्षा :समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर
संपादन : एकलव्य में
  • पत्रिका  'होशंगाबाद विज्ञान बुलेटिन' में 1982 से 1985 तक सह-संपादक।
  • मासिक बालविज्ञान पत्रिका 'चकमक' में प्रवेशांक जुलाई, 1985  से 2002 तक सह-संपादक और कार्यकारी संपादक ।
  • 'क्यों और कैसे' विज्ञान दीवार पत्रिका के हिंदी संस्करण के बारह अंकों का संपादन (2007)
  • विज्ञान एवं तकनॉलॉजी फीचर सर्विस 'स्रोत' में प्रबंध संपादक।
  • द्विमासिक शैक्षणिक पत्रिका 'शैक्षणिक संदर्भमें संपादन सहयोग।
  • एकलव्य में बच्चों के लिए तैयार किए गए 50 से अधिक प्रकाशनों में सामग्री चयन, संपादन, विजुलाइजेशन, डिजाइन तथा छपाई के विभिन्न पहलुओं पर सक्रिय योगदान। 
  • संपादन अनुभव : बाकी दुनिया में
  • शिक्षा विभाग, मप्र की बालपत्रिका 'गुल्लक'  के प्रवेशांक से छह अंकों का संपादन (सितंबर ,2007 से फरवरी,2008)
  • शिक्षा विभाग,मप्र द्वारा प्रकाशित पत्रिका शैक्षिक 'पलाश' के सात अंकों का संपादन (अप्रैल,2006 से फरवरी,2007)
  • नालंदा,लखनऊ की त्रैमासिक पत्रिका आरंभ के चार अंकों का संपादन।
  • नालंदा, लखनऊ के लिए विभिन्‍न कार्यशालाओं में बच्‍चों के लिए तैयार 30 से अधिक चित्रकथा पुस्‍तकों का विकास, संपादन तथा विजुलाइजेशन।
  • 2007 में राज्य शिक्षा केंद्र, मप्र शासन तथा यूनीसेफ, मप्र द्वारा प्रकाशित पुस्तकालय गतिविधियों पर  'किताबों की किताब' का लेखन एवं संपादन।
  • अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी पत्रिका लर्निंगकर्व के अनुवादित एवं हिंदी में प्रकाशित संस्‍करण का संपादन।
  • विद्याभवन सोसायटी,उदयपुर एवं अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका खोजें और जानेंका संपादन। 
  • अनुवाद, रूपांतरण :
  • 'इस्मत की ईद' कहानी का अंग्रेजी से हिंदी रूपांतरण। तूलिका द्वारा 2007 में प्रकाशित।
  • 'नटखट गधा' कहानी का चित्रकथा रूपांतरण। एकलव्य द्वारा प्रकाशित 
  • लेखन :
  • भोपाल के सांध्य दैनिक राज्यश्री में दैनिक स्तम्भ 'कहे नागरिक खरी-खरी' का लेखन। हिंदी फिल्मों पर आधारित साप्ताहिक फिल्म वर्ग पहेली का प्रकाशन। आठ साल तक प्रतिदिन 'शब्द संसार' स्तम्भ में वर्ग पहेलियों के निर्माण में सहयोग।
  • भोपाल से प्रकाशित पत्रिका 'शिखर वार्ता' के लिए दो वर्ष तक शब्द शिखर स्तम्भ के लिए वर्ग पहेलियों का निर्माण।
  • राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति, जयपुर की मासिक पत्रिका 'अनौपचारिका' के लिए शिक्षा परिक्रमा स्तम्भ के लिए लेखन। 
  • प्रकाशन :
  •  नन्हा : कहानी । यूनीसेफ तथा नालंदा,लखनऊ द्वारा प्रकाशित। (2003) 
  • कौन कहां से आए जी (2007), हमारे हाथ (2008), फल(2009), कौआ(2011), वर्ल्‍डकप (2012) कविता पोस्‍टर, खट्टा-मीठा : फिलिप बुक(2008) तथा एक दिन जंगल में : कहानी(2008) रूम टू रीड,नई दिल्‍ली द्वारा प्रकाशित। 
  • 'आलू मिर्ची चाय जी' तथा ' खिड़की वाला पेट' कविता एनसीईआरटी की पांचवीं कक्षा की पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। (2008) 
  • 'आलू मिर्ची चाय जी'  कविता एससीईआरटी, उत्‍तराखंड की पांचवीं कक्षा की पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। (2009) 
  •  'वह, जो शेष है' कविता संग्रह ,ज्‍योतिपर्व प्रकाशन, नई दिल्‍ली से प्रकाशित। (2012) 
  •  सम्मान :
  •  'प्रज्ञा',सांपला, रोहतक,हरियाणा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता-1980 में 'अनुगामी' लघुकथा सम्मानित।
  • भारतीय बाल कल्याण संस्थान,कानपुर द्वारा 1994 में बालसाहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया। 
  • स्रोत व्यक्ति :
  • बच्चों के लिए पूरक सामग्री निमार्ण, पाठ्य चयन, पुस्तकों के प्रति रुचि कैसे उत्पन्न करें, विज्ञान लेखन पत्रकारिता, महिलाओं के लिए विज्ञान लेखन, पाठ्यसामग्री समीक्षा आदि पर विभिन्‍न संस्‍थाओं द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में स्रोत व्‍यक्ति। 
  • निर्णायक :
  • राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य प्रतियोगिता में 1994 से 1998 के मध्य तीन बार हिंदी भाषा साहित्य के लिए निर्णायक।
  • 1998 के लिए मप्र साहित्य परिषद द्वारा दिए जाने वाले राज्य स्तरीय बालसाहित्य पुरस्कार के लिए निर्णायक। 
  • फिलहाल :
  • 2009 से टीचर्सऑफ इंडिया (पोर्टल) में हिंदी संपादक www.teachersofindia.org अज़ीम प्रेमजी फाउंडेश्न, बंगलौर में ।
  • मोबाइल 09731788446
  • email: utsahi@gmail.com

पारस दासोत

पारस दासोत

जन्म दिनांक : 14 अगस्त 1945
जन्म स्थान : ग्राम: बडू, जिला: नागौर, राजस्थान, भारत
माता : श्रीमती रतन कुंवर दासोत
पिता : स्व. प्रतापमल दासोत
पत्नी : श्रीमती विमला दासोत
पुत्र : कुलदीप दासोत
शिक्षा : एम.ए. (भूगोल), एल.एल.बी.
भाषा ज्ञान :हिन्दी, अंग्रेजी, राजस्थानी
सम्प्रति: सेवानिवृत्त प्राचार्य (महाविद्यालय)
कला : चित्रकार, मूर्तिकार एवं दृष्टि शोधक कलाकार; हजारो तेल, जल चित्रों, रेखांकनों का सृजन ; मूर्तिकला जगत में खनिज कोयलाका मूर्तिकला में एक अभिनव प्रयोग (रिदम आर्ट सोसायटी भोपाल द्वारा आयोजित सामुहिक कला प्रदर्शनी 1977 में पहली बार प्रदर्शन एवं पुरस्कृत); आठ एकल कला प्रदर्शनियों का आयोजन (तीन एकल कला प्रदर्शनियाँ म.प्र. कला परिषद, भोपाल के सहयोग से आयोजित; अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर 2007 में भागीदारी। (स्वराज संस्थान संचालनालय, भोपाल द्वारा, स्वाधीनता संग्राम पर आयोजित शिविर जन0 2007 में खनिज कोयला शिल्प श्रद्धांजलिका सृजन); आर्ट एक्सपो भारत मुम्बई 2009 में कलाकृतियाँ;
कलाकृतियाँ सार्वजनिक प्रतिष्ठानों एवं निजी संग्रह में:-
         राजकीय प्रज्ञा प्रतिष्ठान, काठमाण्डू, नेपाल 1978
         पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी, 1975
         म.प्र. कला परिषद, भोपाल, 1981
         महावीर इन्टरनेशनल, जयपुर राज. 1981
         मण्डल रेल प्रबन्धक, मध्य रेल्वे भोपाल, 1986
         बरकत उल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल 1978
         सम्राट अशोक अभियांत्रिकीय संस्थान (इंजिनियरिंग महाविद्यालय विदिशा. म.प्र.) के विज्ञान पार्क में 1998
         श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गंज बासौदा म.प्र. 2000
         स्वराज संस्थान संचालनालय, भोपाल 2007
         कई कलाकृतियाँ देश-विदेश के कला प्रेमियों के निजी संग्रह में।
·        प्राकृतिक कलाकृतियों की खोज एवं विशाल संग्रह (तीन हजार से भी अधिक प्राकृतिक कलाकृतियों का संग्रह)
·        देश के प्रख्यात कलाकारों की कलाकृतियों, उपकरणों, पत्रों, छायाचित्रों के एलबमों का संग्रह
·        पत्र पत्रिकाओं, पुस्तकों पर आवरण चित्र एवं रेखांकन
            एकल लघुकथा संग्रह:
·        एक और अभिमन्यु‘ 1986; प्रयोग‘ 1988; परसु‘ 1989; कदम बढ़ाती चूडियाँ‘ 1990 (नारी विषय पर केन्द्रित लघुकथा जगत का पहला संग्रह); समक्ष‘ 1991; पुस्तक की आवाज‘ 1991; ईश्वर‘ 1993 (एक प्रतीक पर केन्द्रित लघुकथा जगत का पहला संग्रह); तेरी मेरी उसकी बात‘ 1996; सिटीवाला रबर का गुड्डा‘ 1998 (बालवेश्यावृति पर केन्द्रित एकल संग्रह। पाकिस्तान के ख्यात मनोचिकित्सक डॉ॰ मंजर हसन द्वारा उर्दू अनुवाद। प्रकाशनः लोहे अदब‘ (सिंध हेदराबाद); सीधी है भोली कला...... 2009; मेरी मानवेतर लघुकथाएँ‘ 2011(लघुकथा जगत का पहला एकल संग्रह); मेरी मनोवैज्ञानिक लघुकथाएं 2012 (लघुकथा जगत का पहला एकल संग्रह);
·        लघुकथाओं का अनुवाद:
            * एक सौ एक लघुकथाओं का उर्दू अनुवाद पारस पत्थर‘ 1992 अनुवादक: श्री असद अली
            * ईश्वर का अंग्रेजी अनुवाद। अनुवादक: प्रो. अब्दुल मजीद शेख (1999)
            * पंजाबी, नेपाल, गुजराती, राजस्थानी भाषा में (डेढ़ सौ से भी अधिक लघुकथाओं का पत्र-पत्रिकाओं में अनुवाद प्रकाशित)
  • सम्पादन: उदयमहाविद्यालय की पत्रिका का सम्पादन (1993)
  • पुरस्कार: *  अखिल भारतीय लघुकथा पुरस्कार (1982-93) * 1982 ‘सिफारिशलघुकथा विशेष पु. प्रज्ञामंच सांपला (हरि.) * 1982 ‘भारतलघुकथा प्रथम पु. समबेधन, कांकरोली राज. *  1982 ‘झंडाश्रेष्ठ  लघुकथा लघुआघात इन्दौरम.प्र. * 1983 ‘तुम कौन होप्रोत्साहन पु. युवा रचनाकार समिति फैफाना राज. * 1984 ‘उतार लोतृतीय पु. क्षितिज युवा मंच इन्दौरम.प्र. * 1985 ‘उल्टे अक्षरप्रोत्साहन अवसर सा.प्रतियोगिता पटना * 1986 ‘कुआँ और कुआँप्रथम् युवा रचनाकार समिति अलवर * ‘1986‘ ‘आज हीप्रोत्साहन आगमन‘, रेवाड़ी * 1987 ‘झुलसे हुए पतेप्रोत्साहन पु. इतिहास मंच, मुंगेर * 1988 ‘तेरी मेरी बेटीद्वितीय पु. सुगनचंद मुक्तेश प्रतियोगिता, सिरसा (हरियाणा) * 1992 ‘साॅरी कामरेड़विशेष पु. तब्बत बुलेटिन धर्मशाला
हाइकु एकल संग्रह:
विमलाभाग 1 एवं 2, 1996 (फोल्डर, लघुकथा विद्या पर केन्द्रित हाइकु) * कला की कला‘ 2000 (हाइकु जगत की पहली डिजीटल कम्प्यूटर पुस्तक) * जीवन‘ 2001 (डिजिटल कम्प्यूटर पुस्तक) * देखा मैंने भूख को‘ 2001(‘भूखविषय पर केन्द्रित हाइकु) * आ चलें गाँव‘ 2001(‘गाँवविषय पर केन्द्रित हाइकु);
* ** कई हाइकु कविताओं का देश-विदेश की भाषाओं में अनुवाद
सम्मान      : *रिदम आर्टस सोसायटी, भोपाल द्वारा अप्रेल 1977 * अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी, 1979; नवांकुर विद्यापीठ, बासौदा 28 जून 1982; * युवा कांग्रेससम्मान 6 फरवरी 1984; * प्रगति क्लब, बासौदा, 2 अक्टू 1984; * शिक्षक सम्मानगंज बासौदा.म.प्र. 5 सित. 1993; * अ.भा. प्रगतिशील लघुकथा मंच, पटना द्वारा 26 सित.1993; *    लघुकथा महोपाध्यायमानद उपाधि‘, दिनकर साहित्य शोध संस्थान, बेगुसराय, पटना (बिहार) 22 जन. 1995; * शिक्षक (प्राचार्य) सम्मान ब्लाॅक युवक कांगे्रस द्वारा 5 सित.1995; * सेवा सम्मानरतीचन्द जैन जन्म दिवस, गंज बासौदा. 5 सित. 1997; * प्राचीस्टेट बैंक आॅफ इन्दौर, बासौदा द्वारा 5 अक्टूबर 1997 * रोटरी क्लबबासौदा द्वारा 21 नव. 1998 * रजत जयन्ती सम्मान‘ ‘नवांकुर विद्यापीठ, बासौदा 19 अक्टू 2003 * हिन्दी सेवा सम्मानजैमिनी अकादमी, पानीपत, 15 सितं. 2005 * कला मनीषीसम्मान, जिला प्रशासन विदिशा म.प्र. द्वारा म.प्र. राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंति समारोह 25 नवं 2005 * अजंता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल द्वारा 31 मार्च 2007 * विदिशा गौरवअलंकरण रतनशी शाह स्मृति न्यास विदिशा, द्वारा 22 अपे्रल 2007 * राष्ट्रभाषा विद्यालंकारअलंकरण, अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानोपाधि संस्थान, कुशीनगर उ.प्र. दिसं. 2007 * ईश्वर-पार्वती स्मृति सम्मानसाहित्य कलश इन्दौर, म.प्र. 2008 * सरस्वती-पार्वती स्मृति सम्मानसाहित्य कलश इन्दौर म.प्र. 2008 *सरस्वती पुत्र सम्मान‘ 2011 म.प्र. लघुकथाकार परिषद जबलपुर (म.प्र.) 20 फरवरी 2011
सम्पर्क : पारस दासोत, प्लाट नं. 129 गली नं. 9 बी, मोतीनगर, क्वींस रोड़, वैशाली नगर, जयपुर-302021 (राज0)
टेलीफोन नं. 09413687579
वैबसाइट: www.parasdasot.com
ई मेल: kuldeepdasot@gmail.com



गौतम सचदेव


डॉ॰ गौतम चदेव
जन्म :   8 जून 1939 , मंडी वारबर्टन (पंजाब का वह भाग, जो अब पाकिस्तान में हैं)
शिक्षा : एम. ए., पीएच डी (दिल्ली विश्वविद्यालय)
कार्यक्षेत्र : बीबीसी हिन्दी सेवा लंदन में 18 वर्षों से प्रसारक। दिल्ली विश्वविद्यालय में 21 वर्षों से अधिक समय तक हिन्दी साहित्य का अध्यापन और शोध निर्देशन किया। कुछ समय केम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भी हिन्दी साहित्य का अध्यापन किया।
प्रकाशित रचनाएँ : 
1॰ सिन्दूर की कसौटी पर (समीक्षा, पहली पुस्तक)
2॰ गीत भरे खिलौने (बालगीत संग्रह)
3॰ प्रेमचंद : कहानी शिल्प (शोधप्रबंध)
4॰ अधर का पुल (कविता संग्रह)
5॰ एक और आत्म-समर्पण (कविता संग्रह)
6॰ बूँद-बूँद आकाश (ग़ज़ल और गीत संग्रह)
7॰ सच्चा झूठ (व्यंग्य संग्रह)
8॰ साढ़े सात दर्जन पिंजरे (कहानी संग्रह)
9॰ अटका हुआ पानी (कहानी संग्रह)
10॰ त्रिवेणी(ईश, केन और कठ उपनिषदों का काव्य रूपांतर)
11॰ सूरज की पंखुड़ियाँ (कविता संग्रह)
12॰ गद्यपथ के दीप (गद्य रचनाओं का संग्रह)
13॰ नवयुग हिन्दी व्याकरण (सहलेखन)
14॰ गबन:समीक्षा (सहलेखन)
सम्मान : 
1॰ कहानी तितली पर हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से पुरस्कार।
2॰ गीतों भरे खिलौने पर भारत सरकार की ओर से बालसाहित्य का राष्ट्रीय पुरस्कार।
3॰ भारत सरकार के लंदन स्थित उच्चायोग की ओर से यू॰के॰ के उत्कृष्ट लेखक का डॉ॰ हरिवंशराय बच्चन सम्मान।
4॰ अभिव्यक्ति इंटरनेट पत्रिका के कथा-महोत्सव में जीरेवाला गुड़ कहानी पर 5000/-रुपए का पुरस्कार।
5॰ कथा यू॰ के॰ संस्था की ओर से साढ़े सात दर्जन पिंजरे पर पद्मानंद साहित्य सम्मान।
6॰ बी॰बी॰सी॰ वर्ल्ड सर्विस की ओर से हमसे पूछिए कार्यक्रम की अन्तर्राष्ट्रीय रेडियो पर निरन्तर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विशेष पुरस्कार।
एवं अन्य अनेक।
निधन : 
29 जून 2012

उमेश महादोषी


जन्म की तारीख : 06-01-1960
डॉ॰ उमेश महादोषी
जन्मस्थान : ग्राम दौलपुरा, जिला एटा (उ.प्र.)  
 पिता : स्व. श्री माई दयाल गुप्ता 
 माता : श्रीमती शांति देवी गुप्ता 
 पत्नी : श्रीमती मध्यमा गुप्ता 
 पुत्र : अभिशक्ति गुप्ता 
 शिक्षा : एम.एस-सी.(कृषि), पीएच-डी.(कृषि अर्थशास्त्र), सी.ए.आई.आई.बी.
भाषाज्ञान : हिंदी, अंग्रेजी 

प्रकाशित कृतियाँ :
'आकाश में धरती नहीं है' (1991, क्षणिका संग्रह) प्रकाशक : आयाम (साहित्यिक एवं वैचारिक संस्था), एटा (उ.प्र.)
एक कविता संग्रह 'हम चिलम पीते हैं' स्वसम्पादित  पत्रिका (परिहासों में चंद्रहास) में 1990 तक धारावाहिक रूप में प्रकाशित. 
संपर्क का पता : एफ-488/2, गली संख्या 11, राजेंद्र नगर, रुड़की, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड)
 टेलीफोन/मोबाइल नम्बर : 09412842467

ई-मेल : umeshmahadoshi@gmail.com
(परिचय एवं फोटो 'http://aviramsahitya.blogspot.in/2012/01/91.html' से साभार)

नित्यानन्द ‘तुषार’


ग़ज़लकार नित्यानंद 'तुषार'
जन्म :  31.10.1963, ग्राम देवटा जिला बुलन्दशहर (उ.प्र.) में।
शिक्षा : बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) एवं एम.ए. (हिन्दी)।
प्रकाशित कृतियाँ :   दूरियों के दिन, सितम की उम्र छोटी है, वो ज़माने अब कहाँ, हम कहाँ हैं एवं अगर साथ दो(सभी ग़ज़ल संग्रह)।
संपादन :  आठ संकलनों का सम्पादन-चयन। वार्षिक साहित्यिक पत्रिका युग वंशिकाका सम्पादन। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों से प्रसारण। कवि सम्मेलनों में सहभागिता। कुछ एल्बमों एवं निर्माणाधीन फिल्मों के लिए भी गीत-लेखन।
सम्प्रति : साहित्य सेवा के साथ सिविल इंजीनियर।
सम्पर्क : आर-64, सेक्टर-12, प्रताप विहार, गाजियाबाद-201009 (उ.प्र.) 
दूरभाष : 0120-2742464 
मोबाइल: 9968046643 एवं 9927800787 
 ई मेल : ntushar63@gmail.com
(परिचय एवं फोटो 'http://aviramsahitya.blogspot.in/2012/01/91.html' से साभार)

सुरेश शर्मा

सुरेश शर्मा
जन्मतिथि :  6 मई, 1938
जन्मस्थान :  इन्दौर (म.प्र.)
शिक्षा : सिविल इंजीनियर डिप्लोमा, बी.ए.
        पिता : स्व. श्री श्यामस्वरूप शर्मा 
        माता : स्व. श्रीमती सावित्रीदेवी शर्मा  
        पुत्रियाँ : 1. सौ.कां. प्रतिभा पति सुरेशचंद्र तिवारी;  2. सौ.कां. अनिता पति राजेन्द्रकुमार शर्मा; 3. सौ.कां. रीना पति चेतन शर्मा
प्रकाशित कृतियाँ :
कहानी-संग्रह  छोटे लोग (1980), शोभा (1985), थके पांव (1989)
लघुकथा संग्रह शब्द सेतु (2012)
     सम्पादन कहानी और कहानी (वार्षिक पुस्तकाकार कहानी-संग्रह चार भाग), ‘समांतर पत्रिका का लघुकथा विशेषांक (2001), काली माटी (2007), ‘बुजुर्ग जीवन की लघुकथाएँ (2011)
सम्मान : माता शरबती देवी (सन् 2009) सम्मान, पंजाब सहित इन्दौर, पटना, गाजियाबाद, कैथल की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।
सम्प्रति :  इन्दौर नगर पालिक निगम के उपयंत्री पद से सन् 1996 में सेवानिवृत्त। स्वतन्त्र लेखन।
सम्पर्क :  235, क्लर्क कालोनी, इन्दौर-452011 (म.प्र.)
ई-मेल : gokhruankit@yahoo.com
दूरभाष :  0731-2553260 / मोबाइल : 09926080810
(परिचय एवं फोटो 'http://aviramsahitya.blogspot.in/2012/01/91.html' से साभार)