रविवार, 8 जुलाई 2012

हरिपाल त्यागी


हरिपाल त्यागी
जन्म : 20 अप्रैल, 1934
जन्म स्थान : गांवमहुवा, जिला-बिजनौर(उ.प्र.)
माता: स्व. श्रीमती दयावती देवी
पिता: स्व. श्री शेरसिंह त्यागी
पत्नी : शीला त्यागी
संतान:
पुत्रनवीन त्यागी, निर्दोष त्यागी, और विशाल त्यागी
पुत्रियांमृदुला और श्वेता
प्रकाशित पुस्तकें:
बाल एवं किशोर साहित्य:
1. स्पार्टकस (1977, किशोरोपयोगी उपन्यास), 2. ननकू का पाजामा(2005, किशोरोपयोगी उपन्यास),  3 सुबह का गायक(1981),  4 चमकीला मोती(2002),  5 अमरफल(1998)
अन्य प्रकाशन:
(1)आदमी से आदमी तक(रेखाचित्र-शब्दचित्रसहयोगी लेखकभीमसेन
त्यागी)(1980); (2) अधूरी इबारत(2008, आत्मकथा); (3) महापुरुष (2008, व्यंग्य लेख); (4) बास्सा गल्लूगिर का चोगा(2012, कहानी संग्रह)
सम्पादन:
*उनको प्रणाम (पोस्टर पुस्तिका:नागार्जुन पर केन्द्रित)(2010-11)
* भारतीय लेखक’(त्रैमासिक-सम्पादक-भीमसेन त्यागी) के कुछ अंकों का सम्पादन

चित्रकला संबन्धी उपलब्धियां:
स्वशिक्षित राष्ट्रीय कलाकार
1958-59 : भोपाल में दैनिक भास्करऔर लोक-दर्पणमें कार्टून्बिस्ट
1960-62: दिल्ली प्रेस द्वारा प्रकाशित सरिता’,’मुक्तामें चित्रकार.
1964: नई कहानियांके चित्रकार तथा हिन्दुस्तान टाइम्सकी अप्त्रिका नंदन मेम चः महीने तक नौकरी, पिर त्याग-पत्र के बाद स्वतंत्र कलाकार के रूप में कार्य.
1969 से 2007 के बीच देश के विभिन्न नगरों-महानगरों में चित्रकला की 16 एकल प्रदर्शनियां आयोजित.
6 बार ललित कला अकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों में भागीदारी.
1971 से अब तक 11 बार अखिल भारतीय स्तर की प्रदर्शनियों में भागीदारी. देश-विदेश में कलाकृतियों का संचयन.
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कला-भूषणसम्मान रथा अनेक और भी सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त.
हिन्दी की सभी प्रतिषिठित पत्र-पत्रिकाओं में पेंटिंग्स एवं रेखा-चित्रों का प्रकाशन।
पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं के हजारों की संख्या में आवरण-चित्र तथा इलेस्ट्रेशन्स.
हरिपाल ग्यागी की कला के मायने’ - आधारशिला पत्रिका का 2004 का विशेषांक कलाकार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित.
संप्रति : नए तैल-चित्रों की श्रृखंला पर कार्यरत.
पता: एफ़-29, सादतपुर विस्तार, दिल्ली110094
मो0: 8860078079

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें