रविवार, 8 जुलाई 2012

वीरेन्द्र ‘सिन्धु’


श्रीमती वीरेन्द्र ‘सिन्धु’
जन्म : 27 जून, 1940
जन्म स्थान : लायलपुर, पंजाब
माता : स्वर्गीया श्रीमती सतिन्द्र कौर
पिता : स्वर्गीय सरदार कुलतार सिंह (शहीद भगत सिंह के छोटे भाई)
पति : श्री नरेश भारतीय
पुत्र : (1) वीरेश अरोड़ा(स्व॰) (2) सिद्धेश अरोड़ा
शिक्षा : माध्यमिक और उच्च शिक्षा सहारनपुर(उत्तर प्रदेश);  1964 में, आगरा विश्वविद्यालय से में स्नातकोतर (एम. ए.), 1965 में बी. टी. तदोपरांत, कालेज में अध्यापन कार्य.
भाषा विज्ञान : हिन्दी, पंजाबी एवं इंग्लिश
लेखन प्रेरणा: शहीद परिवार की लतिका होने और लेखकीय प्रतिभा संपन्न होने से अपने परिवार के देश के प्रति समर्पण और बलिदानों की पृष्ठभूमि के साथ स्वतंत्रता संघर्ष में भारतीय क्रांतिकारियों की भूमिका का गहन अध्ययन किया. अपने ताया शहीद भगत सिंह के सम्बन्ध में अपनी दादी माता विद्यावती जी और अपने पिता की यादों के अतिरिक्त परिवार में सुरक्षित दस्तावेजों का लाभ लिया. भगत सिंह के सहयोगी रहे बी॰के॰ दत्त, विजय कुमार सिन्हा, दुर्गा भाभी, दादा किरण चन्द्र दास और शिव वर्मा से भेंट और बातचीत की. सभी उपलब्ध साधनों से तथ्यात्मक विषद जानकारी एकत्र करने के पश्चात इस क्रान्तिकारी परिवार की अद्वितीय ऐतिहासिक भूमिका का विश्लेष्णात्मक अध्ययन प्रस्तुत करते हुए एक ग्रन्थ रचने का संकल्प किया. इस बीच सहारनपुर में अपने माता पिता के साथ रहते हुए एक क्रान्तिकारी साहित्य पत्रिका संजीवनी का प्रकाशन किया और उसकी संपादिका रहीं.
प्रकाशित साहित्य : युगद्रष्टा भगत सिंह और उनके मृत्युंजय पुरखे’ (1968);  पंजाबी भाषा अनुवाद— ‘युगपुरुष भगत सिंह ते औंहना दे बुज़ुर्ग’(1975); अमर शहीद भगत सिंह (1974)  प्रकाशन विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रकाशित; भगत सिंह पत्र एवं दस्तावेज़(1975, संकलन और संपादन); मेरे क्रांतिकारी साथीभगत सिंह(1975, संकलन और संपादन). भाषा विभाग, पंजाब द्वारा प्रकाशित
सामाजिक अभिनंदन : भारत में अनेक स्थानों पर शहीद भगत सिंह की स्मृति में आयोजित समारोहों में आमंत्रित और सम्मानित. 2006 में, राजकोट के महापौर के द्वारा भगत सिंह प्रतिमा स्थापना पर सम्मानित, गुजरात भर में भव्य स्वागत, 2007 में हैदराबाद में स्वागत और सम्मान.
सम्मान एवं पुरस्कार : 2008 में, पंजाब सरकार के द्वारा शिरोमणि हिन्दी साहित्य सम्मान.
सम्प्रति: सक्रिय जीवन से विराम. अपने पति और परिवार के साथ लन्दन में निवास.
संपर्क: Telephone: 0044(0)1634890498
 email: naresharora.bharatiya@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें