शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2016

रश्मिशील (डॉ.)



रश्मिशील (डॉ.)
जन्म तिथि : 1 जनवरी 1967 
जन्म स्थान : मनिकापुर (उन्नाव)
शिक्षा : एम. . (हिन्दी), एम. .(समाजशास्त्र), बी.एड., पीएच. डी.
लेखन प्रवृत्तियाँ : कविता, नाटक, कहानी, रेडियो रूपक, बाल साहित्य, वार्ताएँ, साक्षात्कार, व्याकरण (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक), टी. वी. हेतु लेखन
विशेष : रेडियो और टी. वी. पर प्रसारित कहानियों, रूपकों, वार्ताओं आदि का अवधी लेखन
टी. वी. हेतु लेखन वृत्तचित्र : 1. हमारे अपने (अवधि 25 मिनट) 2. प्रभु के काम से जियो (30 मिनट) 3. सारनाथ (अवधि 30 मिनट) 4. साक्षात्कार: गणमान्य व्यक्तियों के 5. वार्ताएं एवं काव्य पाठ (अवधी) 6. कौन हो तुम बन्धु! (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ साहित्यकार पं गंगारत्न पाण्डेय पर आधारित) 7. तुम मेधा के रश्मिरथी  (श्री विनोद चंद पांडेय के जीवन पर आधारित)
रेडियो हेतु लेखन : नाटक व रूपक : 1. पर्यावरण (एपीसोड-6) 2. त्योहार एवं पर्व (एपीसोड-23) 3. एक नन्हा सपना (एपीसोड-11) 4. माँ विदा आज कर जाने दे (रामप्रसाद विस्मिल पर) 5. नन्हीं नन्हीं बुंदियाँ (अवधि 25 मिनट) 6. रखिया बंधवा ले भइया (अवधि 25 मिनट) 7. सिंहासन बत्तीसी (नाट्य रूपान्तरण) 8. स्वलिखित अवधी कहानियों का प्रस्तुतीकरण 
फिल्म : 1. ‘विद्या’ (बाल फिल्म) कहानी, संवाद, पटकथा लेखन (अवधि 55मिनट), (सिटी मांटेसरी स्कूल प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रदर्शित), 2. टेलीफिल्म ‘मुट्ठी भर आकाश’ 3. छोटी डाक्टरनी 4. मास्टर जी
पत्रकारिता : 1. संयुक्त संपादक, अपरिहार्य (त्रैमासिकी), लखनऊ; 2. अवधी ग्रंथावली के पंचम खण्ड के संपादक मंडल की सदस्या और लेखकीय सहयोग; 3. अनुभव की सीढ़ी (नवगीतकार भारतेन्दु मिश्र के गीतों का सम्पादन)
कृति प्रकाशन : 1. ‘कोखजाए’ अवधी कहानी संग्रह (पुरस्कृत), 2. ‘प्रजातांत्रिक विकेन्द्रीकरण में जन-सहभागिता’ (शोध प्रबन्ध), 3. रज्जो जीजी (अवधी कहानी संग्रह), 4. ‘वसंत’ अभ्यास पुस्तिका (भाग 1,2,3), 5. ‘सुरभि’ व्याकरण एवं रचना (भाग 6 से 8,)  
सम्मान/पुरस्कार : 1. अवध भारती समिति, हैदरगढ़ (बाराबंकी) द्वारा अवध श्री-2010’ सम्मान, 2. शिक्षा साहित्य कला विकास समिति, श्रावस्ती द्वारा, श्रीमती शारदा देवी पाण्डेय स्मृति सम्मान-2010, 3. .प्र. राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, लखनऊ द्वारा अवधी कथा संग्रह ‘कोखजाए’ पर 51 हजार रुपये का पुरस्कार, 4. सरिता लोक साहित्य संस्थान, सुल्तानपुर द्वारा सरिता स्मृति सम्मान-2010, 5. साहित्यिक संघ, वाराणसी द्वारा सेवक स्मृति सम्मान-2010, 6. ह्यूमैनिटी क्लब एवं संस्कार भारती द्वारा विश्व कवि सांसद की मानद उपाधि-2010-11, 7. श्रीमती गजरानी देवी सम्मान-2012 राष्ट्रकवि पं. वंशीधर शुक्ल स्मारक एवं साहित्य प्रकाशन समिति, मन्योरा लखीमपुर खीरी द्वारा। 8. अवध अवधी सम्मान, पुष्पांजलि महिला संगठन उन्नाव द्वारा सम्मान (सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन द्वारा प्रदत्त) 9. राष्ट्रीय एकीकरण टाइम्स प्रशस्ति पत्र-2011, 10. राष्ट्रीय कवि संगम-2011 सहभागिता प्रमाण पत्र, 11. श्रीमती गजरानी देवी सम्मान-2012 राष्ट्रकवि पं. वंशीधर शुक्ल स्मारक एवं साहित्य प्रकाशन समिति, मन्योरा लखीमपुर खीरी द्वारा। 12. राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा साहित्य गौरव सम्मान-2012 13. मुनाल संस्था द्वारा पूर्वांचल-उत्तरांचल गौरव सम्मान-2013 14. . भा. अगीत परिषद एवं अ.भा. मतदाता परिषद द्वारा समाजरत्न उपाधि-2013 15. . भा. बुन्देलखण्ड भाषा एवं संस्कृति परिषद भोपाल इकाई दतिया म.प्र. द्वारा साहित्य सर्जना सारस्वत सम्मान-2014 16. राष्ट्रकवि पं. वंशीधर शुक्ल स्मारक एवं साहित्य प्रकाशन समिति लखीमपुर खीरी उ.प्र. द्वारा अवधी वारिधि उपाधि-2015 17. साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी, परियावां, प्रतापगढ़ द्वारा विवेकानन्द सम्मान -2015 18. अखिल भारतीय अगीत परिषद द्वारा साहित्यकार दिवस पर प्रशस्ति पत्र-2015 19. ‘प्रयास’ साहित्यिक-सांस्कृतिक, शैक्षिक विकास ट्रस्ट, परियावाँ, प्रतापगढ़ द्वारा डा. सत्य नारायण सिंह ‘सत्य पत्रकारिता सम्मान-2015’ 20. राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, 0प्र0 द्वारा प्रशस्ति पत्र-2015 21. उमेश चन्द्र पाठक सांस्कृतिक एवं ग्रामीण विकास ट्रस्ट सम्मान-2015 22. अखिल भारतीय अगीत परिषद तथा अखिल भारतीय मतदाता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में समाज गौरव सम्मान-2015 23. मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच (भारत वर्ष), नई दिल्ली द्वारा रचनाकार सहृदयता सम्मान-2015 24. खुशबू साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था, भिण्ड (मध्यप्रदेश) द्वारा खुशबू राष्ट्रीय गीत सम्मान-2015 25. विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा विद्या वाचस्पति-2015 
सेमिनार/कार्यशाला : 1. वैज्ञानिक तथा तकनीकि शब्दावली आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित जनसंचार माध्यमों की पारिभाषिक शब्दावली विषय की कार्यशाला एस.एन. डी. टी. महिला कालेज, मुम्बई में ‘इलेक्ट्रानिक्स माध्यमों की शब्दावली’ पर व्याख्यान। (17.03.2005 से 19.03.2005) 2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान की पारिभाषिक शब्दावली’ विषय की कार्यशाला एस. एन. डी. टी. महिला कालेज, मुम्बई में ‘सामाजिक विज्ञान की परिभाषा शब्दावली’ पर व्याख्यान। (18.01.06 से 20.01.06),
3 ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का शैक्षिक अवलोकन: रायबरेली जनपद’ के सन्दर्भ में शोध-पत्र प्रस्तुत किया। (17-18 दिसम्बर, 2007), 4. आल इंडिया राइट्स आर्गनाईजेशन्स एवं इंडियन एसोसियेशन आफ् सोशल साइंटिस्ट्स द्वारा आयोजित ह्यूमन, ह्यूमैनिट एण्ड डिस्क्रिमिनेशन इन इंडिया विषयक राष्ट्रीय सेमीनार में प्राचीन भारतीय समाज में जातिभेद विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया। (21 मार्च, 2007)
5. मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय, मुंबई, हिन्दी विभाग एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन, भारतीय सिनेमा और सामाजिक यथार्थ में हिन्दी सिनेमा में पुरुषों द्वारा अभिनीत स्त्री पात्र’ विषय पर पेपर प्रस्तुत किया गया।
संबद्ध : 1 अध्यक्ष, . प्र. युवा रचनाकार मंच, लखनऊ 2 सचिव, पं. शिवराम मिश्र शिक्षक साहित्यकार सम्मान समिति, लखनऊ, संयुक्त मंत्री, अनन्त अनुनाद, लखनऊ, सदस्य, राष्ट्रीय नाट्य परिषद, लखनऊ, अध्यक्ष, पुष्पांजलि महिला संगठन, उन्नाव, प्रचार मंत्री, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, .प्र., 14.सम्प्रति : राज्य सम्पत्ति विभाग, उ.प्र. में सेवारत,  
सम्पर्क सूत्र : 3/8, टिकैतराय तालाब कालोनी, तालकटोरा रोड, लखनऊ-226017 (.प्र.)
मो. नं. : 09235858688

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें