सोमवार, 24 सितंबर 2012

अवधेश श्रीवास्तव

अवधेश श्रीवास्तव
जन्म की तारीख : 10 जनवरी
जन्मस्थान : इटावा (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा : बी.एस-सी., एम.ए. (हिन्दी)
प्रकाशन :‘आवाज‘, ‘विमल मेहता सैकिंड‘, ‘भ्रष्ट होता भविष्य‘,‘अपनी-अपनी दुनिया’ (कहानी संग्रह) तथा अलोचना की पुस्तक ‘शब्द, विचार और समाज' तथा 'हिन्दी सिनेमा : सामाजिक सरोकार और विमर्श' का प्रकाशन। कहानियों का अंग्रेजी, उड़िया, पंजाबी,कन्नड भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में अनुवाद। अब तक पांच दर्जन से अधिक कहानियों का व्यावसायिक तथा साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन। सौ से अधिक लेख तथा वरिष्ठ कवि-कथाकारों के साक्षात्कार। आकाशवाणी से कहानियों तथा फिल्म समीक्षाओं का प्रसारण। विभिन्न साहित्यिक तथा व्यावसायिक पत्र-पत्रिकाओं में फिल्मों पर रचनात्मक लेखन का प्रकाशन। दूरदर्शन के लिए डाॅक्यूमेंट्री के लिए पटकथा लेखन।
स्वतंत्र भारत‘ कहानी प्रतियोगिता के अंतर्गत पहली लिखित कहानी ‘बंद पलकों के अंधेरे‘ पुरस्कृत।
‘कथा वर्ष 79‘ (सम्पादक देवेश ठाकुर) के अंतर्गत 1978 में ‘रविवार‘ (सम्पादक सुरेन्द्र प्रताप सिंह) प्रकाशित कहानी ‘दरार‘ का वर्ष की श्रेष्ठ कहानी में चयन व प्रकाशन।
कहानी ‘विमल मेहता सैकिंड‘ का ‘कथा कोलाज‘ के अंतर्गत राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा देवेंद्र राज अंकुर के निर्देशन में और हिन्दी अकादमी द्वारा अशरफ अली के निर्देशन में कहानी का नाट्य मंचन।
संप्रति: 1985 से 2007 तक टाइम्स आॅफ इंडिया ग्रुप के नई दिल्ली से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘नवभारत टाइम्स’ के लिए रिर्पोट्स व फीचर लेखन। 2007 से 2016 तक प्रतिष्ठित प्रकाशन गृह में फीचर लेखन, संपादन कार्य व पुस्तक प्रकाशन प्रबंधन। पूर्व सदस्य, कार्यकारिणी समिति, हिन्दी अकादमी, दिल्ली, कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार। 
सम्पर्क: प्लाट नं. ए-212, दूसरी मंजिल, ब्लाॅक ए,  सेक्टर 8 , द्वारका, दिल्ली-110077
मो.: 9582096038, 7599242988
E-Mail : avdheshsrivastava444@gmail.com\ avdhesh.srivastava@yahoo.com

1 टिप्पणी: