बुधवार, 22 अगस्त 2012

कृष्ण कुमार यादव

  कृष्ण कुमार यादव

जन्म: 10 अगस्त 1977
जन्मस्थान: तहबरपुर, आजमगढ़ (उ0प्र0)
शिक्षा: एम0 ए0 (राजनीतिशास्त्र), इलाहाबाद विश्वविद्यालय
भाषाज्ञान: हिन्दी, अंग्रेजी
परिवार परिचय
माता: श्रीमती विमला यादव
पिता: श्री राम शिव मूर्ति यादव
पत्नी: श्रीमती आकांक्षा यादव
सन्तान: पुत्रियाँ: अक्षिता एवं अपूर्वा
प्रकाशित पुस्तकें: अभिलाषा (काव्य संग्रह-2005), अभिव्यक्तियों के बहाने (निबन्ध संग्रह-2006), इण्डिया पोस्ट: 150 ग्लोरियस इयर्स (अंगे्रजी-2006), अनुभूतियाँ और विमर्श (निबन्ध संग्रह-2007), क्रान्ति यज्ञ:1857-1947 की गाथा (2007)।
संपादन : कानपुर से प्रकाशित साहित्य सम्पर्क पत्रिका में सम्पादन सहयोग। देहरादून से प्रकाशित सरस्वती सुमनपत्रिका के लघुकथा विशेषांक का संपादन। विभिन्न स्मारिकाओं का संपादन।
विशेष: व्यक्तित्व-कृतित्व पर एक पुस्तक'बढ़ते चरण शिखर की ओर: कृष्ण कुमार यादव'डा॰ दुर्गा चरण मिश्र द्वारा संपादित एवं इलाहाबाद से प्रकाशित। सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार डा॰ राष्ट्रबन्धु द्वारा सम्पादित 'बाल साहित्य समीक्षा' सितम्बर 2007 एवं इलाहाबाद से प्रकाशित गुफ्तगूमार्च 2008 द्वारा व्यक्तित्व-कृतित्व पर विशेषांक प्रकाशित।
सम्मान व पुरस्कार: 50 से ज्यादा सम्मान और मानद उपाधियाँ प्राप्त। भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा 'महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान 'डा॰ अम्बेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान, साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा, राजस्थान द्वारा हिंदी भाषा भूषण, भारतीय बाल कल्याण संस्थान द्वारा प्यारे मोहन स्मृति सम्मान,ग्वालियर साहित्य एवं कला परिषद द्वारा काव्य शिरोमणिएवं महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला सम्मान, राष्ट्रीय राजभाषा पीठ इलाहाबाद द्वारा भारती रत्न, मध्य प्रदेश नवलेखन संपादन संघ द्वारा साहित्य मनीषी सम्मानभाषा-भारती रत्न, साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी प्रतापगढ द्वारा विवेकानन्द सम्मान, महिमा प्रकाशन दुर्ग-छत्तीसगढ द्वारा महिमा साहित्य भूषण सम्मान, नगर निगम डिग्री कालेज, अमीनाबाद, लखनऊ द्वारा सोहनलाल द्विवेदी सम्मान, अखिल भारतीय साहित्यकार अभिनन्दन समिति मथुरा द्वारा कविवर मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, महाकवि शेक्सपियर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान साहित्य भास्कर सम्मान, अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानोपाधि संस्थान, कुशीनगर द्वारा राष्ट्रभाषा आचार्य काव्य गौरव, इन्द्रधनुष साहित्यिक संस्था, बिजनौर द्वारा साहित्य गौरव, काव्य मर्मज्ञव श्री राम कृष्ण कला साहित्य सम्मान, दृष्टि संस्था, गुना द्वारा अभिव्यक्ति सम्मान, छत्तीसगढ़ शिक्षक-साहित्यकार मंच द्वारा साहित्य सेवा सम्मान, आसरा समिति, मथुरा द्वारा ब्रज गौरव, श्री मुकुन्द मुरारी स्मृति साहित्यमाला, कानपुर द्वारा साहित्य श्री सम्मान, मेधाश्रम संस्था, कानपुर द्वारा सरस्वती पुत्र, खानाकाह सूफी दीदार शाह चिश्ती, ठाणे द्वारा साहित्य विद्यावाचस्पति, देवभूमि साहित्यकार मंच, उत्तराखण्ड द्वारादेवभूमि साहित्य रत्न,सृजनदीप कला मंच पिथौरागढ़ द्वारा सृजनदीप सम्मान,मानस मण्डल कानपुर द्वारा मानस मण्डल विशिष्ट सम्मान, नवयुग पत्रकार विकास एसोसियेशन, लखनऊ द्वारा साहित्यकार रत्न, महिमा प्रकाशन छत्तीसगढ़ द्वारा महिमा साहित्य सम्मान, राजेश्वरी प्रकाशन, गुना द्वारा उजास सम्मानव "अक्षर शिल्पी सम्मान", न्यू ऋतम्भरा साहित्यिक मंच, दुर्ग द्वारा न्यू ऋतम्भरा विश्व शांति अलंकरण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् बालाघाट द्वारा कवि श्रेष्ठ सम्मान, दशक के श्रेष्ठ ब्लॉग दम्पति सम्मान।
स्थाई पता: द्वारा श्री राम शिव मूर्ति यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (से0नि0), तहबरपुर, पो0-टीकापुर जनपद-आजमगढ़ (उ0प्र0)-276208
सम्प्रति: निदेशक डाक सेवा, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)
ई-मेलःkkyadav.y@rediffmail.com

1 टिप्पणी: