सोमवार, 13 अगस्त 2012

डॉ॰ दीप्ति गुप्ता

डॉ. दीप्ति गुप्ता

जन्म की तारीख: 26 जून 1953
जन्मस्थान : मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), भारत
शिक्षा: आगरा विश्वविद्यालय से एम.ए.(हिन्दी) एम.ए. (संस्कृत), पीएच डी (हिन्दी)
परिवार:
माता: श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता
पिता: श्री भूषण सरन(स्व॰)
संतान: पुत्रीमानसी गुप्ता; पुत्रपावस गुप्ता
कार्यक्षेत्र: रुहेलखंड विश्वविद्यालय,बरेली, हिन्दी विभाग  में अध्यापन (१९७८ – १९९६); जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली, हिन्दी विभाग,  में अध्यापन  (१९९६ -१९९८); पुणे विश्वविद्यालय, हिन्दी विभाग,  में अध्यापन (१९९९ – २००१), विश्वविद्यालयी नौकरी के दौरान भारत सरकार द्वारा, १९८९ में  ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’, नई दिल्ली में ‘ शिक्षा सलाहकार’ पद पर तीन वर्ष के  डेप्युटेशन पर नियुक्ति (१९८९- १९९२); राजभाषा विभाग, हिन्दी संस्थान, शिक्षा निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली, McGrow Hill Publications, New Delhi, ICSSR, New Delhi,  अनुवाद संस्थान, नई दिल्ली, CASP  Pune, MIT  Pune,    Multiversity  Software  Company   Pune,    Knowledge   Corporation  Pune,   Unicef,  Airlines,  Schlumberger   (Oil based) Company, Pune   के लिए अंग्रज़ी-हिन्दी अनुवाद  कार्य !
प्रकाशित कृतियाँ :
1) महाकाल से मानस का हंस – सामाजिक मूल्यों और आदर्शों की एक यात्रा (शोधपरक - 2000); 2) महाकाल से मानस का हंस – तत्कालीन इतिहास और परिस्थितियों  के परिप्रेक्ष्य में (शोधपरक -2001);  3) महाकाल से मानस का हंस – जीवन दर्शन, (शोधपरक 200३); 4) अन्तर्यात्रा ( काव्य संग्रह - 2005); 5) Ocean In The Eyes ( Collection of Poems - 2005); 6) शेष प्रसंग (कहानी संग्रह -2007); 7)समाज और सँस्कृति के चितेरे – अमृतलाल नागर, (शोधपरक - 2007); 8)  सरहद से घर तक   (कहानी संग्रह,   2011); 9)  लेखक के आईने में लेखक – संस्मरण संग्रह
विशेष: 
‘शेष प्रसंग’  कहानी संग्रह (2007)  की  हरिया काका  तथा  पातकनाशनम्  कहानियाँ – पुणे विश्वविद्यालय के क्रमश: 2008 और 2009 से हिन्दी स्नातक पाठ्य क्रम में शामिल अन्तर्यात्रा  काव्य संग्रह  (2005)  की निश्छल भाव  व  काला चाँद   कविताएं दुबई, शारजा, आबू धबी, आदि विभिन्न स्थानों में स्थापित मॉडर्न स्कूल की सभी शाखाओँ के पाठ्यक्रम (2008) में शामिल। अगस्त, 2011 में  साकेत, दिल्ली से 14 भाषाओं में प्रकाशित ‘द संडे इंडियन’ पाक्षिक पत्रिका द्वारा  भारत और विदेश में बसी हिन्दी साहित्य के उत्थान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सर्वश्रेष्ठ लेखिकाओं में चयनित ! Fanstory.com – American   Literary  site   पर English Poems  ‘’All Time Best’  ’से  सम्मानित 
सम्प्रति :  पूर्णतया रचनात्मक लेखन को समर्पित  और पूना में स्थायी  निवास !
E-mail:  drdeepti25@yahoo.co.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें