शनिवार, 7 जुलाई 2012

डॉ॰ सुधेश

डॉ॰ सुधेश


जन्मतिथि- 6 जून सन् 1933 ई.
जन्मस्थान- जगाधरी, जि़लाःअम्बाला (हरियाणा) भारत
परिवार-
माता- स्वर्गीया श्रीमती विद्यावती शर्मा
पिता- स्वर्गीय श्री चन्द्रभान शर्मा
पत्नी-श्रीमती सुशीला शर्मा
पुत्र-श्री अरुण, श्री अखिलेश, श्री संजय
शिक्षा-एम.ए., पीएच.डी. (हिन्दी)
भाषा ज्ञान-हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत
कार्यक्षेत्र-दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्यापन, प्रोफेसर (हिन्दी) के पद से सेवानिवृत्त।
प्रकाशन-
काव्यकृतियाँ-1 फिर सुबह होगी ही 2 घटनाहीनता के विरुद्ध (1988) 3 तेज़ धूप (1993) 4 जिये गये शब्द (1999) 5 गीतायन (2001) कवि सभा 6 बरगद (खण्ड काव्य-2001) 7 निर्वासन (खण्डकाव्य) 8 जलती शाम (काव्य संग्रह-2007) 9 सप्तपदी (खण्ड-7 दोहा संग्रह) 10 हादसों के समन्दर(ग़ज़ल संग्रह, 2010)
आलोचनात्मक ग्रन्थ-1 आधुनिक हिन्दी और उर्दू कविता की प्रवृत्तियाँ (1974) 2 साहित्य के विविध आयाम (1983) 3 कविता का सृजन और मूल्यांकन (1993) 4 साहित्य चिन्तन (1995) 5 सहज कविता, स्वरूप और सम्भावनाएँ (1996) 6 भाषा, साहित्य और संस्कृति (2003) 7 राष्ट्रीय एकता के सोपान (2004) 8 सहज कविता की भूमिका (2008) 9 चिंतन अनुचिंतन(2012) 10 हिन्दी की दशा और दिशा(2012), 11 समकालीन हिन्दी कविता का स्वरूप (2015)
यात्रावृत्तान्त-1 नई धरती के लोग (यूरोप-यात्रा-वृत्तान्त) 2 पहली दुनिया में (अमेरिका यात्रा-वृत्तान्त) भटकते पाँव (देश-विदेश यात्रा-वृत्तान्त)।
संस्मरण-1 स्मृतियों की धरोहर 2 यादों के झरोखों से।
उपन्यास-रेत के टीले।
व्यंग्य लेख-संग्रह - कब होगा लोकार्पण।
आत्मकथा-रंग बेरंग(प्रथम खण्ड), तना हुआ इन्द्रधनुष (द्वितीय खण्ड),  शाम हो गई (तृतीय खण्ड)।
सम्मान/पुरस्कार-(क) भारत सरकार के सूचना प्रसारण मन्त्रालय का वर्ष 2000 का भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार (प्रथम श्रेणी)। (ख) गाजि़याबाद के युवा साहित्य मण्डल द्वारा 2001 में समानित। (ग) आगरा की नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा सन् 2003 में सार्वजनिक अभिनन्दन। (घ) अखिल भारतीय कवि सभा, दिल्ली द्वारा क्षेमचन्द्र सुमन पुरस्कार सन् 2004 में प्रदत्त। (ङ) स्वर्गीय मेघा सिंह चौहान स्मारक साहित्य पुरस्कार, चन्दक (बिजनौर, उ.प्र.) की मेघा सिंह चौहान स्मारक समिति द्वारा सन् 2004 में प्रदत्त () म॰प्र॰ की साहित्य अकादमी का अ॰भा॰ कविता पुरस्कार (2006) () राष्ट्रधर्म प्रकाशन, लखनऊ द्वारा राष्ट्रधर्म गौरव पुरस्कार (2008)
संपर्क- डॉ॰ सुधेश, 314, सरल अपार्टमेन्ट्स, द्वारिका, सेक्टर-10, नई दिल्ली-110075
मोबा.- 09350974120
ई-मेल - drsudhesh@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें