सोमवार, 30 जुलाई 2012

विष्णु प्रभाकर

विष्णु प्रभाकर
जन्मतिथि : 21जून 1912
जन्मस्थान :  ग्राम मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा : 'हिन्दी प्रभाकर' तथा बी॰ए॰
देहावसान : 11 अप्रैल 2009 को दिल्ली में, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली को देहदान
परिवार:
माता: श्रीमती महादेवी
पिता: श्री दुर्गाप्रसाद
पत्नी:श्रीमती सुशीला
संतान:
पुत्र : अतुल प्रभाकर, अमित प्रभाकर
पुत्रियाँ:अनीता, अर्चना
प्रकाशित कृतियाँ:
उपन्यास: ढलती रात 1951, निशिकान्त 1955, तट के बन्धन 1955, स्वप्नमयी 1956, दर्पण का व्यक्ति 1968, परछाई 1968, कोई तो 1980, अर्द्धनारीश्वर 1992, संकल्प
कहानी संग्रह: कुल 35 कहानी संग्रह
लघुकथा संग्रह: जीवन पराग 1963, आपकी कृपा है 1982, कौन जीता कौन हारा 1989
 नाटक : कुल 14 नाटक
रूपांतर : चन्द्रहार 1952, होरी 1955, सुनंदा 1984
एकांकी : 17 एकांकी
अनुवाद : एव लिंकन 1962, विद्रोही प्रति अनुपलब्ध
जीवनी-संस्मरण: कुल 23 जिनमें प्रमुख है--आवारा मसीहा 1974
आत्मकथा : एक दिशाहीन सफ़र 
भाग 1-पंखहीन 2004, भाग 2-मुक्त गगन में 2004, भाग 3-और पंछी उड़ गया 2004 
यात्रा-वृत्तांत: जमना गंगा के नैहर में 1964, हँसते निर्झर दहकती भट्टी 1966, अभियान और यात्राएँ(संपादित) 1964, हिमशिखरों की छाया में 1981, ज्योतिपुंज हिमालय 1982
विचार निबंध: कुल 7 पुस्तकें
कविता संग्रह : चलता चला जाऊँगा 2010
बालसाहित्य : कहानी, एकांकी, नाटक, जीवनी आदि की कुल 37 पुस्तकें
अन्य विविध विषयों पर : कुल 19 पुस्तकें
पुरस्कार, पदक व सम्मान : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कथा-संग्रह 'संघर्ष के बाद' अगस्त 1956 में पुरस्कृत,  इंडियन राइटर्स एसोसिएशन द्वारा पाब्लो नेरूदा सम्मान 1974, इंटरनेशनल ह्यूमनिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा इंटरनेशनल ह्यूमनिस्ट अवार्ड 1975, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा 'आवारा मसीहा' पर तुलसी पुरस्कार 1975-76, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार 1976, राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 1980, 'शब्द शिल्पी' की उपाधि 1981, हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा  'आवारा मसीहा' पर 'सूर पुरस्कार' 1980-81, रोटरी क्लब दिल्ली द्वारा सम्मानित 1981, आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला द्वारा 'भारतेंदु हरिश्चन्द्र पुरस्कार' 1983, साहित्य मंच जालंधर द्वारा सम्मानित 1983, साहित्यकार अभिनंदन प्रकाशन द्वारा 'लघुकथा वारिधि' सम्मान 1984, हिन्दी साहित्य सम्मेलन, इलाहाबाद द्वारा 'साहित्य वाचस्पति' की मानद उपाधि 1986, भारतीय बाल कल्याण परिषद, कानपुर द्वारा सम्मानित 1986, राजभाषा विभाग, बिहार सरकार द्वारा 'बेनीपुरी पुरस्कार' 1986-87, साहित्यकार मंडल(हरिगढ़), अलीगढ़ द्वारा साहित्यकार शिरोमणि 1987, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा 'संस्थान सम्मान' 1987, हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा 1987-88 शलाका सम्मान, भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली द्वारा 'मूर्त्तिदेवी पुरस्कार' 1988, महाराष्ट्र राज्य हिन्दी अकादमी द्वारा 'अ॰भा॰ हिन्दी सेवा पुरस्कार' 1990-91, भारतीय भाषा परिषद, कलकत्ता द्वारा 'हिन्दी भाषा साहित्यिक पुरस्कार' 1992, साहित्य अकादमी पुरस्कार 1993, नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी द्वारा ताम्रपत्र से सम्मानित, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा 'महात्मा गाँधी जीवन-दर्शन एवं साहित्य' सम्मान 1995, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा द्वारा 'राहुल सांकृत्यायन यायावरी पुरस्कार' 1995, बिहार राज्य राजभाषा समिति, पटना द्वारा 'राजेन्द्र बाबू शिखर सम्मान' 1999, महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2004 को पद्मभूषण से सम्मानित, साहित्य अकादमी फैलोशिप 2006 तथा अन्य अनेक पुरस्कार, पदक व सम्मान।
निवास का अंतिम  पता : बी-151, महाराणा प्रताप एन्क्लेव, पीतमपुरा, दिल्ली-110034
संपर्क: अतुल कुमार, सचिव, विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान(पंजीकृत), ए-249, सेक्टर-46, नोएडा-201303(उ॰प्र॰)
मोबाइल:09810911826
ई-मेल: atul.kumar018@gmail.com, vpjs.samiti@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें