बुधवार, 11 जुलाई 2012

प्रो॰ दिनेश्वर प्रसाद

प्रो॰ दिनेश्वर प्रसाद

जन्म: ४ जनवरी, १९३२(04-01-1932)
जन्मस्थान: मय दरियापुर, मुंगेर,बिहार।
निधन: 13 अप्रैल, 2012 को राँची में।
पारिवारिक परिचय
पिता: श्री तारिणी प्रसाद
माँ: श्रीमती चिन्तामणि प्रसाद
पत्नी: श्रीमती चन्द्रकांता प्रसाद
सन्तान पुत्रियाँ: मंजुला प्रसाद, मृदुला प्रसाद, इला प्रसाद, नीला प्रसाद पुत्र: अरुण कुमार     शिक्षा: एमए॰(हिन्दी) पटना विश्वविद्यालय, डी लिट, राँची विश्वविद्यालय।
भाषाज्ञान: हिन्दी, अंग्रेजी, बंगला, जर्मन।
प्रकाशित कृतियाँ: लोक साहित्य और संस्कृति, प्रसाद की विचारधारा, हाफ़मैन आन मुन्डारी पोयेट्री, मिथक प्रतीक और कविता, मानस कौमुदी, बाइबिल के तीन लघु उपन्यास( कामिल बुल्के के साथ), आज के लोकप्रिय कवि, मुंडारी शब्दावली: अखिल भारतीय संदर्भ, कामिल बुल्के: भारतीय साहित्य के निर्माता, मानस, कामायनी और ऊर्वशी।
अनुवाद:  मैं तुम्हें कभी नहीं भूलूँगा ओ पृथ्वी(वाल्ट व्हिट्मैन की कविताओं का अनुवाद)
सम्पादन: एक ईसाई की आस्था: रामकथा और हिन्दी, रामकथा एंड अदर एसेज, फ़ादर कामिल बुल्के के अंगरेजी–हिन्दी कोश का संशोधन एवं परिवर्धन। 
सह सम्पादन: डा कामिल बुल्के स्मृतिग्रंथ एवं सूरज के पार (अपनी तथा अन्य छह कवियों की कविताओं का संकलन)। पवित्र बाइबिल(डा. बुल्के) के ओल्ड टेस्टामेंट का सह-अनुवाद और कुछ प्रसंगों का स्वतंत्र अनुवाद।
विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित पचास से अधिक हिन्दी अंगरेजी निबंध – जो अब तक  अंसकलित।
सम्मान व पुरस्कार: केन्द्रीय हिन्दी संस्थान का राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार(2006), साहित्य सेवा सम्मान, बिहार राष्ट्र्भाषा परिषद, पटना(1995), राधाकृष्ण पुरस्कार(राँची एक्सप्रेस, 1997), अक्षरकुम्भ सम्मान (2009) तथा अन्य अनेक पुरस्कारों /सम्मानों से विभूषित।
अध्यापन: पटना विश्वविद्यालय, नवम्बर 1955 से जुलाई 1957, राँची कालेज अगस्त 1957 से मार्च 1966, 17 फ़रवरी 1993 को राँची विश्वविद्यालय के  स्नात्त्कोत्तर  हिन्दी विभाग से  प्रोफ़ेसर, हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं मानविकी संकायाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत।
आवासीय पता: 1453/ई उद्धव बाबू लेन, राँची-834001

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें